शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मोहगांव में 'सेवा संकल्प अभियान' व 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम संपन्न
डिजिटल सेवा और पारदर्शी शासन से साकार हो रहा विकसित भारत का सपना: अतिथियों ने रखे विचार
मोहगांव।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मोहगांव में 'सेवा संकल्प अभियान' तथा 'मेरे सपनों का भारत' के अंतर्गत एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी (IT), डिजिटल सेवा तथा पारदर्शी शासन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवपुशाम जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री दीपक कछवाह जी ने की। विशिष्ट अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी जिला मंडला मंत्री श्रीमती रक्षा अग्रवाल जी, अधिमान्य पत्रकार श्री अशोक अग्रवाल जी, श्री चिरोंजी बंसल जी, श्री ओमप्रकाश झारिया जी, श्री तब्बू खान जी, महिला मोर्चा मंडल मोहगांव अध्यक्ष श्रीमती राधा अग्रवाल जी तथा श्री अनुज कछवाह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संबोधन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज जब हम तकनीक (IT) की बात करते हैं, तो यह केवल कंप्यूटर या इंटरनेट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 'डिजिटल सेवा' और पारदर्शी शासन का सशक्त माध्यम बन चुकी है। आज तकनीक के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बैंकिंग सेवाओं का लाभ सीधे पहुँच रहा है। 'डिजिटल इंडिया' अभियान ने हमारे 'सपनों के भारत' को गति दी है, जहाँ तकनीक, सरलता और सशक्तिकरण का संगम दिखाई देता है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने तकनीक का सही उपयोग कर हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने तथा 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Continue With Google