धार मध्यप्रदेश,
धार-गुजरी मार्ग के भारुड़पुरा घाट में चलती कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनट में जलकर खाक, सवारों ने समय पर उतर कर बचाई जान।

धार जिले के धामनोद थाना अंतर्गत धार-गुजरी मार्ग के भारुड़पुरा घाट में अज्ञात कारणों से एक चलती कार में अचानक आग लग गई।

हादसे के दौरान समय रहते कार सवारों ने कार से उतरकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में कार आग का गोला बन गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
बताया जा रहा है कि कार धार से गुजरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान घाट में अचानक कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनट में भीषण आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया।
आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में जिले में ये दूसरी कार में आग लगने की घटना हैं।