रिपोर्टर नफीस खान सीहोर/

आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को 25 साल पूरे होने वाले है। इसी उपलक्ष में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरुंदा में रजत जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) चतुर्थ बैच और पीएम जनमन योजना के तहत 2024 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें बनाई जाएंगी। आज सीहोर जिले के भैरूंदा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत प्रदेश भर में कुल 1131 नई सड़कों का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 4 के तहत प्रदेश में 1763 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से कुल 963 सड़कें बनाई जाएंगी। इन नई सड़कों की कुल लंबाई 2117 किलोमीटर होगी। इस बड़ी परियोजना के पूरा होने से राज्य की 987 बसाहटें सीधे तौर पर लाभान्वित होगी

सीहोर को 165 करोड़ की सौगात, 84 बसाहटों को मिलेगा फायदा

स्वीकृत परियोजनाओं में अकेले सीहोर जिले के लिए 165 करोड़ रुपए की लागत से 81 सड़कें शामिल की गई हैं। इन 209 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से सीहोर की 84 बसाहटों को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं, पीएम जनमन योजना (वर्ष 2026-27) के तहत 261 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 168 नई सड़कें बनाई जाएंगी। इनकी कुल लंबाई 384 किलोमीटर होगी और इनसे प्रदेश की 168 बसाहटों को लाभ पहुंचेगा।

भैरूंदा में कार्यक्रम की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने किया निरीक्षण 10 मई को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए सीहोर जिले के भैरूंदा में तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर बालागुरू के. ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आगमन, पार्किंग, पेयजल, यातायात, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती

आयोजन में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के शामिल होने के चलते सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एएसपी सुनिता रावत ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।