मुंगावली- सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा देवाधिदेव अतिशयकारी श्री 1008 शीतलनाथ जी मंदिर के विमानोत्सव की भव्य शोभायात्रा का आयोजन 2 अक्टूबर शुक्रवार को अहिंसा दिवस के अवसर पर किया जाएगा। यह शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे से पुराने बाजार से शुरू होगी जो नया बाजार बस स्टैंड होते हुए नगर परिषद ग्राउंड पर पहुंचेगी जहां पर इंद्रो द्वारा श्री जी का अभिषेक,शांति धारा की जाएगी एवं श्रुत धाम बीना से आए ब्रह्मचारी भैया संदीप सरल के प्रवचन होंगे समस्त कार्यक्रम बाल ब्रह्मचारी मोनू भैया एवं अमन शास्त्री के निर्देशन मे होंगे
इस अवसर पर धार्मिक आयोजन के साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। विमानोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन राजू भैया एवं सांस्कृतिक समिति के  अध्यक्ष रुपेश जैन एवं देवेंद्र सराफ,वाद्य यंत्र समिति के अध्यक्ष अनिल सराफ लालू ने बताया की कार्यक्रम पुराना बाजार मुंगावली में रात्रि 8:30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में दिल्ली के सत्येन्द्र शर्मा एंड पार्टी कंठस्थ कला केंद्र द्वारा ‘स्वार्थ का संसार’ हास्य एवं सामाजिक प्रेरणाप्रद नाटक तथा ‘सती चेलना’ सांस्कृतिक नाटक का मंचन किया जाएगा।
आयोजन में विशेष आकर्षण के रूप में इंदौर से आए बैंड की प्रस्तुति, सागर की शंकर खाँ शहनाई पार्टी द्वारा चांचड़ प्रदर्शन तथा देवारी की धमाल ढोल पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजकों ने सकल दिगंबर जैन समाज सहित नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का लाभ लेने तथा पुण्यार्जन करने की अपील की है। बाहर से आए हुए अतिथियों का एवं समाज जनो के वात्सल्य भोज का आयोजन भी है