मुस्कान अभियान के तहत बड़ी सफलता: अपहृत नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब
बुदनी। थाना बुदनी पुलिस ने मुस्कान अभियान के अंतर्गत सराहनीय कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2026 को एक फरियादी ने थाना बुदनी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 83/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के निर्देश पर, साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मैदानी स्तर पर लगातार प्रयास करते हुए बालिका की पतारसी कर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
दिनांक 18 अप्रैल 2026 को बालिका को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना बुदनी पुलिस की सक्रियता और तत्परता स्पष्ट रूप से सामने आई है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
इस सफलता में थाना प्रभारी संदीप जाट, उप निरीक्षक कुसुम कली और प्रधान आरक्षक नरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मध्य प्रदेश स्पेशल
मुस्कान अभियान के तहत बड़ी सफलता: अपहृत नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब
मुस्कान अभियान के तहत बड़ी सफलता: अपहृत नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब
April 19, 2026 01:48 PM
1 min read
45 views
1/2
Tags:
#SDOP_ravi_sharma_sehore
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google