इछावर विजय मालवीय
नांगली पंचायत के प्रतापपुरा में 12 लाख से बनेगा आंगनवाड़ी केंद्र, मंत्री करण सिंह वर्मा का सरपंच ने जताया आभार*
*इछावर/नांगली।* ग्राम पंचायत नांगली अंतर्गत ग्राम प्रतापपुरा में नए आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इस केंद्र का निर्माण 12 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।
ग्राम पंचायत सरपंच मनोज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी। इस मांग को मध्यप्रदेश शासन में राजस्व, परिवहन एवं सामान्य प्रशासन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री करण सिंह वर्मा जी के समक्ष रखा गया था, जिस पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति दिलाई।
सरपंच मनोज वर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री श्री करण सिंह वर्मा का ग्रामवासियों की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि नए आंगनवाड़ी केंद्र के बनने से प्रतापपुरा के छोटे बच्चों को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं गांव में ही मिल सकेंगी और महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
---
_नांगली पंचायत को सौगात: प्रतापपुरा में 12 लाख से बनेगा नया आंगनवाड़ी भवन_
ग्राम पंचायत नांगली के प्रतापपुरा में नए आंगनवाड़ी केंद्र को मंजूरी मिल गई है। सरपंच मनोज वर्मा ने बताया कि राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के प्रयास से 12 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। सरपंच ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री करण सिंह वर्मा का आभार माना।
---
Continue With Google