खिमलासा में चोरी की घटनाओं से लोग गुस्से में हैं। बीती रात करीब 2 बजे बदमाशों ने नारायणी मंदिर को निशाना बनाया। इसके बाद लोगों ने बाजार बंद कराकर नारायणी मंदिर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार चोर कटर लेकर आए थे और इसी से उन्होंने चोरी को अंजाम दिया। घटना की खबर फैलते ही पूरे बाजार के दुकानदारों ने विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दीं।

आक्रोशित लोगों ने नारायणी मंदिर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर TI पहुंचे और लोगों को समझाइश देने में लगे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खिमलासा पुलिस की निष्क्रियता के कारण लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बसाहरी में जैन  मंदिर इसके बाद खिमलासा बीच गांव में बीजासेन मंदिर और अब नारायणी मंदिर में चोरी से लोगों में नाराजगी जताई टीआई राधेश्याम पटेल के कहने पर चक्काजाम 15 मिनट में खुल गया था लेकिन नाराज़ लोगों ने फिर रोड़ पर जमीन पर बैठ गए दोनों तरफ यातायात रुक गया है लोगों का कहना है कि एसपी साहब आयेंगे तभी चक्काजाम खुलेगा।