नर्मदापुरम कलेक्टर ने पिपरिया-बनखेड़ी क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।*
नर्मदापुरम कलेक्टर ने उपार्जन कार्य में किसानों की समस्याओं पर त्वरित प्रतिक्रिया दे अधिकारी।
आगामी शैक्षणिक सत्र से पूर्व सांदीपनि विद्यालय पिपरिया को क्रियाशील करने के दिए निर्देश।
नर्मदापुरम जिले के नवीन कलेक्टर सोमेश मिश्रा से बनखेड़ी मंडी प्रांगण में कांग्रेसजनों राजेंद्र शर्मा, प्रदीप पलिया (पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता), दिलीप साहू, शैलेश जैन एवं निलेश व्यास (मंडलम अध्यक्ष) ने मुलाकात कर पत्र के माध्यम से किसानों को गेहूं तुलाई में जो परेशानी आ रही है। कलेक्टर को अवगत कराया।
नर्मदा पुरम जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सांदीपनि विद्यालय पिपरिया की निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को शीघ्र काम पूरा करने का दिए निर्देश। निर्माण गुणवत्ता के साथ हो, खेल मैदान और अन्य व्यवस्थाएं नियम अनुसार हो। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बीईओ रघुवंशी को निर्देश दिए की प्रतिदिन काम की जानकारी दें।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकीप खान, तहसीलदार वैभव बैरागी नायक तहसीलदार नाम मनोज नामदेव, पिपरिया जनपद पंचायत सीईओ प्रबल अरजरिया, बीआरसी प्रदीप शर्मा, (सीएम राइज) सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य संजीव दुबे सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)