बनखेड़ी में श्री 1008 वासु पूज्य दिगंबर जैन मंदिर में श्री 1008 वर्तमान शासन नायक महावीर भगवान का जन्म कल्याणक भक्ति और उल्लास से मनाया गया। 
सोमवार भगवान की शांतिधारा करने और भगवान को पालकी बैठाने का सौभाग्य हर्ष कुमार संजय जैन मनु ज्वैलर्स को प्राप्त हुआ और जन्मकल्याणक पर भगवान का प्रथम पालना झूलाने का सौभाग्य अतिशय संजय कुमार जैन बंटी जैन ज्वैलर्स परिवार को प्राप्त हुआ।
भगवान की शौभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर में आई नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह भगवान की आरती की और भक्ति की वापस मंदिर में आकर भगवान का पुन अभिषेक और शांतिधारा की गई।शौभायात्रा में सकल दिगंबर जैन समाज उपस्थित रही।