नर्मदापुरम जिलेभर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिर सजे। गुरुवार को हवन पूजन के साथ हुआ अनुष्ठान, भंडारे में बांटी गई प्रसादी।

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में हनुमान जयंती के महापर्व संध्या पर कृषि मंडी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, पुरानी गल्ला मंडी हनुमान मंदिर, शोभापुर रोड स्थित हनुमान मंदिर आकर्षक रंगीन रोशनी के साथ सजाया गया।

अखाड़े के साथ शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से निकल गई। नगर के प्रतिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक बंधुओ ने शोभायात्रा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। 
गुरुवार को सुबह से ही मंदिरों में हनुमानजी का अभिषेक, हवन पूजन, महाआरती हुई। शाम से ही भंडारा प्रारंभ होकर रात्रि लगभग 11:00 बजे तक भंडारा चला। 
शाम से ही संगीत में सुंदरकांड, भजन संध्या कीर्तन हुआ। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल।