नर्मदापुरम जिले की तहसील पिपरिया में ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में आए हुए कोटवारों ने पिपरिया तहसील कार्यालय में तहसीलदार एवं विधायक कार्यालय में पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी को ज्ञापन देकर अपनी मांगों के बारे में चर्चा की और विधानसभा में कोटवारों के हित में मांगों को उठाने के लिए ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में निम्नलिखित बिंदुओं की मांगों का उल्लेख किया गया।
(1) 22 जून 2007 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषणा की गई थी कि मॉल गुजारो द्वारा दी गई भूमि को सेवा भूमि में शामिल नहीं किया जाएगा, मालगुजारों के द्वारा दी गई भूमि कोटवारों को दी जाएगी। 30/06/2007 को आदेश भी जारी किए गए, लेखी कोटवारों की सभी भूमियों को सेवा भूमि में दर्ज कर दिया गया।
(2) 2023 की महापंचायत में सभी कोटवारों को 500रु प्रति वर्ष बढ़ाए जाएंगे। परंतु सिर्फ भूमि हीन कोटवारों के बढ़ाए गए भूमिधारी को कोई लाभ नहीं दिया गया।
(3) कोटवारों के खाते में वर्दी, बेल्ट, जूता, टार्च, गर्म कोट की राशि सीधे कोटवारों के डीवीडी के माध्यम से खाते में डाले जाते थे। वीच में ठेकेदारों द्वारा घटिया वर्दी जो पहनने योग्य नहीं हे। जिसकी गुड़वक्ता एकदम घटिया हे, वो दी जाती हैं। जिसका विरोध किया, परंतु जबरन तहसीलों में भेज दिया गया।
(4) कोटवारों को सेवानिवृत होने पर एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। परंतु न ही राशि मिली ओर कोटवारों की नियुक्ति भी नहीं हुई जबकि कोटवार नियुक्ति धारा 230 के तहत की जाती हैं।
(5) कोटवारों को सीयूजी सिम और हर माह बेलेंस के लिए भी आदेश जारी किए गए पर उन आदेशों का भी कोई निराकरण नहीं किया गया।
ज्ञापन सौंपने वाले कोटवारों में बनखेड़ी अध्यक्ष सुनील कुमार मेहरा, पिपरिया अध्यक्ष वीरेन्द्र मेहरा, रमेश मेहरा, बलराम मेहरा, अशोक कुमार मेहरा, राकेश मेहरा, परसराम मेहरा प्रिया बान, संध्या मेहरा, माखनलाल मेहरा, हेमराज मेहरा , आशीष मेहरा,मुकेश मेहरा, गोविंद मेहरा सहित बड़ी संख्या में कोटवारों की उपस्थिति रही।
मध्य प्रदेश स्पेशल
नर्मदापुरम जिले की तहसील पिपरिया में ग्रामीण क्षेत्रों से आए कोटवारों ने तहसीलदार एवं विधायक को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।।
पिपरिया क्षेत्र के कोटवारों अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी को ज्ञापन दिया।
July 17, 2026 09:41 PM
1 min read
118 views
1/9
Tags:
#नर्मदापुरम_न्यूज
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google