मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: नर्मदापुरम के 125 विद्यार्थियों को मिला लाभ
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना 2026 के तहत हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 में प्रथम अवसर में उत्तीर्ण पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया। इसमें नर्मदापुरम जिले के 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले के 57 विद्यार्थियों के लिए ई-स्कूटी एवं 68 विद्यार्थियों के लिए मोटराइज्ड स्कूटी की राशि जिला कोषालय के माध्यम से संबंधित विद्यार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की गई।
विकासखंडवार बनखेड़ी 9, पिपरिया 15, सोहागपुर 10, माखननगर 14, नर्मदापुरम 33, सिवनीमालवा 20 और केसला 24 विद्यार्थी योजना से लाभान्वित हुए।