*देर रात नेशनल हाइवे -30 पर बड़ा सड़क हादसा
रामनगर मैहर -- मैहर जिले के देहात थाना क्षेत्र के रिगरा में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ जहां तेज रफ्तार XUV नेशनल हाईवे-30 रिगरा के पास चलते ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे के बाद कार में फंसे 6 युवक में पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर डॉयल 112 व हाईवे पेट्रोलिंग टीम की मदद से रेस्क्यू कर घायल युवक को ईलाज के लिए लाया गया सिविल अस्पताल अमरपाटन ईलाज बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया । पांच मृतकों को 108 एम्बुलेंस व हाईवे एम्बुलेंस 1033 से ले जाया गया सिविल अस्पताल मैहर मर्चुरी पोस्ट मार्टम के लिए लाया गया।
जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर मैहर जा रहे थे मृतक मैहर से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रहे मनीष पटेल परिवार के है सभी मृतक घटना के बाद मौके पर पहुँची अमरपाटन व देहात थाना पुलिस।
Continue With Google
Comments (0)