*रतवा में नवीन चौधरी की मौत पर बवाल, पीएम रिपोर्ट पर उठे सवाल - पातलिया चौराहे पर धरने पर बैठे ग्रामीण।*
धार जिले के पीथमपुर तहसील के ग्राम रतवा में नवीन चौधरी की मौत के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीण पीएम रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं और उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पातलिया चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नवीन की मौत जहरीली शराब से हुई है।
मामला पीथमपुर तहसील के ग्राम रतवा का है, जहां कुछ दिन पहले नवीन चौधरी उर्फ शक्तिमान की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई, जबकि प्रशासन ने पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण अल्सर फटना और लीवर-किडनी खराब होना बताया है।
इस घटना के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी भी गांव पहुंचे थे और परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। वही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी मामले में पोस्ट कर सवाल उठाए थे और जांच की मांग की थी। अब पीएम रिपोर्ट के बाद प्रशासन के जवाब से ग्रामीणों में और आक्रोश फैल गया।
इसी के विरोध में आज 27 सितंबर रविवार को रतवा सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण घाटाबिल्लोद-बगड़ी मुख्य मार्ग पर पातलिया चौराहे पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया, 2 मिनट का मौन रखकर नवीन को श्रद्धांजलि दी और हनुमान चालीसा का पाठ किया। मौके पर पीथमपुर, सागौर, दिग्ठान सहित अन्य थानों का पुलिस बल तैनात किया गया।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर नवीन चौधरी की मौत की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीण पूर्ण शराबबंदी की भी मांग कर रहे
मध्य प्रदेश स्पेशल
नवीन की मौत का आक्रोस
धार रतवा नवीन चौधरी की मौत को लेकर धरना
September 27, 2026 08:36 PM
1 min read
75 views
1/5
Tags:
#AadhaarTraining
#aadhaarcentresarainat
#aadhaarupdate
#aadhaar_campaign
#aam_adami_party
#aaganbadhi
#aanganbadi
#aap_party
#AAP_protest_in_Rewa
#AAP_protest_in_Rewa_
#accident
#Accident_During_in_RTO_checking_in_Jabalapur_Shahpura_News
#accident_
#accident_budhni
#accident_ichhavar_
#accident_in_Dharampuri_
#accident_in_madwash_majhauli_sidhi_
#accident_in_multai_
#Accident_In_sugar_Mill_in_Narsinghpur
#accident_in_tikamgarh
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google