मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोट
*NFL में भारतीय मजदूर की इकाई का गठन, अशोक दांगी बने संयोजक*
*गुना।* आज भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में NFL गुना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई और NFL में भारतीय मजदूर की नई इकाई का गठन किया गया।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मस्वरूप भार्गव, सह विभाग प्रमुख सोनपाल यादव, जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल ग्वाल, जिला मंत्री दीपक कुमार गुप्ता, बिजली कर्मचारी संघ से आर सी झा सहित NDL के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से NFL से अशोक दांगी को इकाई का संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने नई टीम को बधाई देते हुए मजदूर हितों में कार्य करने का संकल्प लिया।
Continue With Google