दो माह की मासूम की हत्या, पिता पर बेटी की हत्या कर शव दफनाने का आरोप
- पृथ्वीपुर में दो माह की बच्ची की सनसनीखेज हत्या, भाई ने खोला राज; पिता गिरफ्तार
- हत्या के बाद घर के पास शव दफनाने का आरोप
- मृतका के भाई ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
- मां को 15 दिन पहले घर से भगाने का आरोप
- तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बरामद
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज दो माह की मासूम बच्ची की हत्या का आरोप उसके ही पिता पर लगा है। आरोप है कि बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को घर के पास नीम के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। मामले का खुलासा बच्ची के भाई के पुलिस के सामने पहुंचने के बाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके से शव बरामद कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील से एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज दो माह की मासूम बच्ची की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है। पुलिस के मुताबिक मामले का खुलासा मृतका बच्ची के भाई भरत आदिवासी के थाने पहुंचने के बाद हुआ। भरत ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संतोष आदिवासी ने 1 अक्टूबर को उसकी करीब दो माह की छोटी बहन की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक बच्ची घर में लेटी हुई थी। इसी दौरान आरोपी पिता ने कथित तौर पर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि बच्ची की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के पास स्थित नीम के पेड़ के नजदीक गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतका के भाई ने अपने पिता के व्यवहार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। भरत ने बताया कि उसके पिता ने करीब 15 दिन पहले उसकी मां के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने बच्चों के साथ भी मारपीट करता था।भरत के मुताबिक परिवार में उसके अलावा पांच अन्य बच्चे भी हैं और उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसी दौरान उसकी छोटी बहन के साथ यह घटना हुई। भाई से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उस स्थान की जांच की, जहां बच्ची का शव दफन किए जाने की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर करीब दो माह की बच्ची का शव बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत गला दबाने के कारण होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी संतोष आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में है और बच्ची की मौत को लेकर सामने आए आरोपों की जांच जारी है।
Wyte _गौरव रजौरिया सब इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी पृथ्वीपुर
मध्य प्रदेश स्पेशल
लोकेशन निवाड़ी रिपोर्ट जमील खान दो माह की मासूम की हत्या, पिता पर बेटी की हत्या कर शव दफनाने का आरोप - पृथ्वीपुर में दो माह की बच्ची की सन
October 05, 2026 04:12 PM
1 min read
1 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google