निवाड़ी के ग्राम चुरारा में स्व. श्री मुन्नीलाल खंगार जी की पुण्य स्मृति में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के तत्वावधान में निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ जनप्रिय विधायक निवाड़ी अनिल जैन जी द्वारा किया गया ओर उपस्थित मरीजों का हालचाल पूछा मरीजों ने विधायक अनिल जैन से खुलकर संवाद किया ओर अपने विधायक की सरलता ओर मिलनसार स्वभाव को देखकर लोग बड़े खुश हुए यह श्री सद्गुरु सेवा ट्रस्ट संघ चित्रकूट के तत्वावधान में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत भवन के पास चुरारा पूर्व सरपंच श्रीमती पुख्खनदेवी के निवास स्थान पर आयोजित हुआ जिसमें लगभग 300 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया जिसमें 100 मरीजों को फ्री चश्मे ओर दवाईयों का वितरण किया मोतियाबिंद के आपरेशन हेतु 27 मरीजों को श्री सद्गुरु सेवा ट्रस्ट संघ चित्रकूट की बस द्वारा चुरारा से चित्रकूट के लिए रवाना पूर्व सरंपच श्रीमती पुख्खन देवी एवं परिवार जनों ने मरीजो को हरी झंडी दिखाकर किया ओर भगवान नरसिंह जी ओर चित्रकूट कामता नाथ महाराज का जयकारा लगाकर उत्तम स्वस्थ की मंगलकामना की।
आयोजनकर्ता द्वारा बताया गया कि आपरेशन के बाद तीसरे दिन सभी मरीजो को बस द्वारा वापिस चित्रकूट से चुरारा आने की व्यवस्था की गई।
लगभग 300 मरीजों ने शिविर में पहुंचकर आंखों का परीक्षण कराया फ्री दबाईया ओर चश्मे लगाने पर नेत्र की रोशनी बढ़ने पर मरीज खुश दिखे नेत्र शिविर में प्रमुख रूप से गुलाब अहिरवार अध्यक्ष नगरपरिषद निवाड़ी, पार्षद महेंद्र दांगी,शैलू तिवारी सरपंच संघ अध्यक्ष, सुधीर गुप्ता उर्फ जूली,जगदीश झां जेपी गुप्ता, बृजमोहन दिनेश दुबे जी चुरारा,देवी प्रसाद रैकवार, रामसेवक कुशवाहा,मुन्ना कुशवाहा तथा सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)