आज निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में जिला किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसाराम कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर आगामी 9 अप्रैल को किसानों के साथ किसान कांग्रेस , महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस के साथ जिला मुख्यालयों पर घेराव करेगी इस दौरान आसाराम कुशवाहा ने कहा मुद्दा यह है कि आखिर सरकार किसानों का गेहूं खरीदने से क्यों भाग रही है तारीख पर तारीख बढ़ाई जा रही है ऐसे में किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कई किसानों को बीमारी का इलाज करना है किसी को अपना बिजली विभाग भरना है तो किसी को अपनी बेटी का विवाह करना है ऐसे में किसानों को दलालों और व्यापारियों को अपना गेहूं सस्ते में बेचना पड़ रहा है और इसी मुद्दे को लेकर निवाड़ी जिला कांग्रेस जिले में कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय का घेराव करेगी
Continue With Google
Comments (0)