जेरोंन(निवाड़ी): आज जेरोंन महोत्सव के संस्करण जेरोंन महोत्सव-2026 में सांस्कृतिक आयोजनों की कड़ी में आज बुधवार का दिन कन्याओ के विवाह व बुन्देली लोकगीतों के के नाम रहा , आज सुबह से ही नगर का माहौल रंगबिरंगे रंगों में रंगा रहा गाजे बाजे के साथ ग्राम पुरा निवासी गोमती प्रजापति का विवाह पूराकला निबासी महेंद्र प्रजापति के साथ एबम दीक्षा प्रजापति बजरंगढ़ का विवाह बारी(लिधौरा) निबासी भगवत प्रजापति के साथ विधी विधान से विवाह मंडप में पंडितों द्वारा सम्पन्न कराया गया दान दहेज के साथ सारे नेग चार के वाद विदाई कराई गई विवाह मंडप में पहुंच कर जिला कलेक्टर जमुना भिड़े एबम पुलिस अधीक्षक राय नरवरिया ने बर बधू को आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर हिन्दू सत्यनाथ ,नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर , संजय मिश्रा कृष्ण कुमार रावत एस डी एम अशोक सेन , नायब तहसीलदार बन्दना राजपूत थाना प्रभारी भारत सिंह वेदप्रकाश पटेरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
बुन्देली लोकसंस्कृति की छठा बिखेरते हुये सुप्रसिद्ध लोक भजन गायक राम किशोर यादव मुखिया, ने विवाह के गीत , विवाह की गारी व पारम्परिक लोक भजनों की अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित हजारों के जनसमूह में खूब वाहवाही बटोरी| बुन्देली माटी से जुड़े इस आयोजन के दौरान मुकेश नादानने ढोलक पर संगत दी, जितेंद्र ने तबला पर और गौरव ने बेन्जो पर, रामस्वरूप ने पेड़ पर साथ दिया और अन्य गायको में दिनेश विष्वकर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी बखूबी साथ दिया| कार्यक्रम का संचालन दूरदर्शन कलाकार राजीव रावत ने किया बुन्देली लोकगीतों का आनंद उठा हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो झूमने लगे| जिला कलेक्टर जमुना भिड़े के कहा कि कन्या विवाह सबसे बड़ा पुण्य कार्य है इस जेरोन महोत्सव की जानकारी मुझे मीडिया के माध्यम के मिलती रही है यहां हजारों की संख्या में जनसमुदाय की उपस्थिति की इसकी सफ़लता सिद्ध करती है कन्या विवाह का कार्य सराहनीय है इसके लिए आयोजन समिति बधाई की पात्र है ऐसे आयोजन से जागरूकता आती है वही पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरबरिया ने महोत्सव के आयोजन की तारीफ करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि में विगत वर्षों से इस आयोजन में आ रहा हूं समिति का कार्य सराहनीय है ऐसे आयोजनों से जंन जागृति के साथ साथ प्रेम और सद्भावना का संचार होता है । जिला कलेक्टर एबम पुलिस अधीक्षक के हाथो समिति ने हर वर्ष की भांति कम्बल वितरण का पुनीत कार्य सम्पन्न कराया गया
कार्यक्रम की शुरूआत सुविख्यात बुन्देली लोक भजन गायक राम किशोर मुखिया ने बुन्देली भजन के माध्यम से भगवान की स्तुति कर के किया उनके द्वारा गाय की महिमा , के साथ साथ जन्म दइयों विधाता बुन्देलखण्ड में गीत को जनता ने खूब सराहा साथ के बुन्देलु गीतों ने उपस्थित जनसमूह के ह्रदय में अपनी लोक संस्कृति व बुन्देली की पहचान व शान को पुनर्स्थापित कर सभी को भावरस से सराबोर किया|
जेरोंन महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आगे बताया गया की अपने सत्रहवे वर्ष में पहुँच चुका यह महोत्सव सही मायने में कन्या विवाह मनोरंजन, व्यापार, जनसहयोग व एक नयी सामाजिक जनक्रांति का अनूठा मंच रहा है| जहां सभी स्वार्थो को दरकिनार कर खेलभावना का सम्मान हुआ| जनमानस के सहयोग व भावनाओ ने हमे भविष्य इससे भी अच्छा आयोजन करने के लिये प्रेरित किया है|
जेरोंन महोत्सव-2026में सोमवार 05 फ़रवरी को बुंदेलखंड के मशहूर लोकनृत्य राई का आयोजन किया जायेगा|

Continue With Google
Comments (0)