देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ओंकारेश्वर पावर स्टेशन के बांध पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख डी.के. द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (O&M) विनोद कुमार सिंह, महाप्रबंधक (Civil) संजय कुमार सहित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
परियोजना प्रमुख डी.के. द्विवेदी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने की भावना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियमित कार्यों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को कार्य व्यवहार का हिस्सा बनाकर सामूहिक प्रयासों के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों को व्यापक रूप दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Continue With Google