पलेरा में सजा सौर ऊर्जा का कैंप, उपभोक्ताओं को दी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी

छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में बचत का मौका, विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने की अपील की

पलेरा, 7 अक्टूबर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर आज मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय, पलेरा में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्र के उपभोक्ताओं को योजना के लाभ, सोलर पैनल स्थापना, सब्सिडी एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कैंप के दौरान इच्छुक उपभोक्ताओं को योजना के लिए आवेदन एवं पंजीयन की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के फायदे बताते हुए योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सहायक अभियंता पलेरा लक्ष्मण कुशवाहा के साथ ऊर्जा विकास निगम से राजेंद्र विश्वकर्मा, कार्यालय सहायक रामकुमार अहिरवार, भागीरथ अहिरवार, मीटर रीडर गौस मुहम्मद, अवधेश अहिरवार, गोविन्द्र गोस्वामी, दिनेश अहिरवार एवं धनीराम कुशवाहा उपस्थित रहे।

विद्युत विभाग ने क्षेत्र के समस्त पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं और अपने घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली के खर्च को कम करने के साथ सौर ऊर्जा को बढ़ावा दें। सौर ऊर्जा अपनाकर उपभोक्ता बिजली बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।