*पांढुर्ना के गुजरी चौक में 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का 8 दिन में खुलासा, 5 आरोपी हिरासत में*
*विनय ज्वेलर्स में 9-10 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई थी वारदात*
*पांढुर्ना।* गुजरी चौक स्थित विनय ज्वेलर्स में हुई 45 लाख से अधिक की ज्वेलरी डकैती का पुलिस ने मात्र 8 दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। पांढुर्ना पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार 9 से 10 अक्टूबर की दरमियानी रात विनय ज्वेलर्स में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक पांढुर्ना ने तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया* था। टीमों ने लगातार 8 दिन तक जांच कर इस बड़ी सफलता को हासिल किया।
*पांढुर्ना के आरोपी ने बनाया था प्लान*
जांच में सामने आया कि डकैती को अंजाम देने के लिए पांढुर्ना के एक आरोपी ने अपने साथी और बैतूल के तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से *45 लाख की ज्वेलरी और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल* बरामद कर ली है।
Continue With Google