देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है… जिसका असर अब रायसेन जिले में भी साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
रायसेन में पेट्रोल का दाम 106 रुपए 69 पैसे से बढ़कर 109 रुपए 97 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है… वहीं डीजल की कीमत 92 रुपए 09 पैसे से बढ़कर 95 रुपए 14 पैसे प्रति लीटर हो गई है।
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। लोगों का कहना है कि अब गाड़ी चलाने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है। पहले ही महंगाई बहुत ज्यादा है… अब पेट्रोल-डीजल भी महंगा हो गया है… इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और मध्यम वर्ग को हो रही है।”
लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता… बल्कि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सब्जी, राशन और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं… जिससे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
फिलहाल बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है… और लोग सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Continue With Google
Comments (0)