नर्मदापुरम जिले की पिपरिया में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर स्थापना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यपालन यंत्री को सौंपा ज्ञापन।
नर्मदापुरम जिले की पिपरिया विद्युत उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मध्य प्रदेशमध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, पिपरिया के कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले भर से पुराने मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटरों में अत्यधिक बिजली बिल आने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हैं। इसके बावजूद कंपनी द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो सरासर गलत है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की, कि किसी भी उपभोक्ता की स्पष्ट सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएं। साथ ही स्मार्ट मीटरों से संबंधित अधिक बिल की शिकायतों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निराकरण किया जाए।
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए अथवा आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी विद्युत उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने हेतु जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग एवं शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र दुबे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदयसिंह राजपूत, उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मटकुली कमलेश उईके, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष हरीश मालपानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण सोनी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र नागवंशी, सुनीत पुरोहित, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरीश बेमन, सुमंगल सिंह राजपूत, अविनाश पुरोहित,राधे पटेल, राज सोनिया, नितिन गंगेले, अनिरुद्ध राठी, सुनील ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष मनोज कुमार मीणा, मंडलम अध्यक्ष, चिंकू साहू युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, आरिफ वारसी, राधेश्याम ठाकरे, धर्मेन्द्र राजपूत, राजा गढ़वाल, मयंक दीक्षित, नीरज शर्मा, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष जयदीप, रामस्वरूप मेहरा, शिवम साहू, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता भी उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)