पिपरिया रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार से दो मासूम बच्चों के शव मिले, पिता की भी ट्रेन से कटकर मौ

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया रेलवे स्टेशन पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि बरेली निवासी अजय धाकड़ की दोपहर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि अजय अपनी कार रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी करके गया था। इसके बाद कार की तलाशी लेने पर उसके दो बेटों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय समर्थ और करीब 11 वर्षीय शिवाय के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बाइट: आशीष सिंह पवार, एसडीओपी पिपरिया