प्रेस नोट
प्रदेश स्तर पर सडक दुर्घटनाओ मे मृत्यु शून्य के लक्ष्य के उद्देश्य से हेलमेट एवं सीट बेल्ट उपयोग की अनिवार्यता हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान दिनांक 28.09.26 से 08.10.26 के तहत
पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा SDOP उमरिया के निर्देशन में यातायात पुलिस उमरिया द्वारा थाना पाली में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान  मीना गेट व प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग की गई।  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण न करने वाले चालकों के विरुद्ध व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई 

यातायात पुलिस उमरिया एवं थाना पाली की सयुंक्त टीम द्वारा आज दिनांक को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली एवं एकलव्य मॉडल स्कूल पाली जिला उमरिया में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रियंका शर्मा ,उप निरी. चंद्रभान महोबिया, फर्दीनन्द टोप्पो, सहा. उप. निरी. प्रभाकर सिंह, मार्तण्ड पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, निलेश मिश्रा , अजय तिवारी, इंद्रपाल सिंह, पियूष मिश्रा एवं थाना पाली से उप.निरी. सुरेंद्र बहादुर सिंह, आरक्षक नरसिंह द्वारा स्कूल के बच्चों को  यातायात संबंधी नियमों के पालन करने एवं परिवार के सदस्यो को पालन कराने के लिए समझाइए दी गई विद्यार्थियों व उपस्थित स्टॉफ एवं क़स्बा के मुख्य चौराहो पर प्रोजेक्टर के माध्यम से रोड एक्सीडेंट के शार्ट विडिओ के दिखाकर  व पम्पलेट वितरण कर राहवीर योजना, कैश लेस उपचार योजना, पीएम केयर फण्ड, हिट एंड रन की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।