निवाड़ी जिले के एक दिवसीय दौरे पर पर पहुंचे  म.प्र. शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री  नारायन सिंह कुशवाह ने कलेक्टर  जमुना भिड़े एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ जल संसाधन विभाग के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य का ना पाए जाने, गंभीर अनियमितता एवं गुमराह करने पर प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री हेमंत गुप्ता को मौके पर निलंबित करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार  निवाड़ी में आयोजित समीक्षा बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जल संसाधन विभाग के कार्यों में चल रही लापरवाही की बात रखी, जिस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा। जवाब संतोषजनक ना होने पर प्रभारी मंत्री ने बैठक समाप्त कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ जनपद पंचायत पृथ्वीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लुहरगुवां स्थित नहर का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां मौके पर कार्यों का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी अनुसार कार्य ना पाए जाने एवं गुमराह करने पर प्रभारी मंत्री  ने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई जल संसाधन विभाग के कार्यों में चल रही ढिलाई को देखते हुए की गई है।  तो वहीं  निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने प्रभारी मंत्री के निर्देशानुसार तत्काल कार्यवाही करते हुए संभागायुक्त सागर को कार्यपालन यंत्री के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया।
तो वहीं इस दोरान प्रभारी मंत्री के साथ निवाड़ी विधायक अनिल जैन, निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना बड़े रायसिंह नरवरिया आला अधिकारी मौजूद रहे