मुलताई: मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पवित्र नगरी में इस वर्ष 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय भव्य ताप्ती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव कला और संस्कृति के विविध रंगों को एक मंच पर प्रस्तुत करेगा।
मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, महोत्सव के पहले दिन, 14 जनवरी को ताप्ती नत्य-नाट्य और भक्ति संगीत की भव्य प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम में लगभग 80 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
15 जनवरी को महोत्सव के दूसरे दिन सुगम संगीत की शाम सजीव होगी, जिसमें इंडियन आइडल फेम अरुणिता कांजीलाल और उनका ग्रुप मुंबई से विशेष प्रस्तुति देंगे। यह संगीतमय संध्या दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।
महोत्सव के अंतिम दिन, 16 जनवरी को कवि सम्मेलन और मालवी लोक गायन का आयोजन किया गया है। कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि जानी बैरागी, भुवन मोहिनी, वृद्धा शौर्य, अमन अक्षर, दीपक शुक्ला और पंकज दीक्षित अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करना है। ताप्ती महोत्सव में भाग लेने के लिए सभी कला प्रेमियों को आमंत्रित किया जाता है।

Continue With Google
Comments (0)