प्रेस कॉन्फ्रेंस: रेलवे भूमि पर निवासरत गरीब परिवारों के पुनर्वास और न्याय की मांग

बीना, जिला सागर: रेलवे भूमि पर वर्षों से निवासरत गरीब और पीड़ित परिवारों की समस्याओं को उजागर करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर मीडिया के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया जाता है।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस गरीब परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा और उनके कानूनी अधिकारों पर केंद्रित है। मामला अत्यंत गंभीर एवं जनहित से जुड़ा हुआ है, जिसमें पीड़ित परिवारों की आवाज शासन, प्रशासन एवं जनसामान्य तक पहुंचाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

कार्यक्रम का विवरण:

  • दिनांक: 13 जून 2026 (शनिवार)
  • समय: प्रातः 11:00 बजे
  • स्थान: बीना–सागर रेलवे लाइन, अतिक्रमण प्रभावित स्थल, रेलवे सिग्नल के सामने, बीना (जिला सागर)

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट महेंद्र कुमार नवैया, सह प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 035 बीना एवं एडवोकेट उमा महेंद्र नवैया, जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस कमेटी, सागर ग्रामीण, उपस्थित रहेंगे। वे रेलवे भूमि पर निवासरत परिवारों की स्थिति, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, पुनर्वास एवं मुआवजा संबंधी मांगों के साथ-साथ माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में दायर रिट याचिका क्रमांक WP No. 20155/2026 के संबंध में जानकारी साझा करेंगे।

निवेदन: आपकी उपस्थिति एवं समाचार कवरेज पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगी।

समस्त पीड़ित परिवारों की ओर से सादर आमंत्रण।