रायसेन। महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रायसेन जिले के 1,800 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडीनेस मेला-2 (SRM-2) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 5 से 6 वर्ष आयु के बच्चों की स्कूल तैयारी का पुनः आकलन करने और एक माह तक चले घरेलू अधिगम अभियान के समापन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
मेले में बच्चों का शारीरिक, संज्ञानात्मक, भाषा एवं साक्षरता, संख्या ज्ञान तथा सामाजिक-भावनात्मक विकास के आधार पर गतिविधि-आधारित मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर पांच गतिविधि स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां बच्चों के रिपोर्ट कार्ड तैयार कर अभिभावकों को सौंपे जाएंगे।
विभाग के अनुसार, पिछले एक माह से माताओं को प्रतिदिन "एक खेल, एक कहानी, एक कविता" थीम पर आधारित वीडियो भेजे गए, जिनकी मदद से बच्चों को घर पर खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला।
जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ चयनित केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यक्रम की निगरानी करेंगे। विभाग का उद्देश्य आंगनवाड़ी से कक्षा-1 में बच्चों के सहज प्रवेश के साथ उनकी बुनियादी शैक्षणिक एवं सामाजिक दक्षताओं को मजबूत करना है। कार्यक्रम की समग्र रिपोर्ट सप्ताह के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है।
रायसेन में आज 1,800 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडीनेस मेला-2 का आयोजन
रायसेन में आज 1,800 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडीनेस मेला-2 का आयोजन
Continue With Google
Comments (0)