भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस के समय में बदलाव की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र कुमार ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में आग्रह किया है कि ट्रेन खजुराहो से सुबह रवाना हो और भोपाल से शाम के समय वापसी करे।

मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इस बदलाव से उनके संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ के लोगों को काफी सुविधा होगी और समय की बचत भी होगी। वर्तमान समय सारणी यात्रियों के लिए असुविधाजनक है, इसलिए उन्होंने रेल मंत्रालय से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है।