छतरपुर। नौगांव स्थित शासकीय बापू महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 7 दिवसीय विशेष शिविर (बालिका इकाई) का तीसरा दिन भी विवादों से अछूता नहीं रहा। एक ओर शिविर के दौरान एक छात्रा के चोटिल होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए, वहीं दूसरी ओर छात्राओं की संख्या, पंजीयन रिकॉर्ड और सरकारी बस के उपयोग में अनियमितताओं के आरोपों ने मामले को और उलझा दिया है।
🔴 शिविर में छात्रा चोटिल
निर्धारित गतिविधियों के दौरान एक छात्रा गिरकर घायल हो गई। अफरा-तफरी के बीच स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा को हल्की चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है।
हालांकि, घटना के बाद अभिभावकों ने सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए हैं।
Continue With Google
Comments (0)