रामनगर मैहर-- स्थानीय विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार नगरी प्रशासन द्वारा नगर पंचायत में चार सदस्यों को मनोनीत किया जाता है जिन्हें एल्डरमैन या मनोनीत पार्षद कहलाते है।
इन्हें नामांकित करने का अधिकार राज्य सरकार से होता है। शिक्षा,समाज, स्थानीय विकास, नगर प्रशासन के संबंध पर अनुभव प्रशासनिक पृष्ठ भूमि के आधार पर चयनित किया जाता है।
मैहर जिले के रामनगर नगर परिषद पंचायत में एल्डरमैन के रूप पर प्रशासन द्वारा चार सदस्यों को मनोनीत पार्षद किया गया है। जिससे नगर परिषद के कार्य क्षेत्र पर गति दी जा सके। प्रशासन द्वारा जारी आदेश एल्डरमैन सदस्य में
1. रामकरण पटेल पिता लोकनाथ पटेल वार्ड क्रमांक 13।
2. रामजी अवधिया पिता तीरथ प्रसाद अवधिया वार्ड क्रमांक 05।
3. मनीष शुक्ला पिता स्वर्गीय. अशोक शुक्ला वार्ड क्रमांक 02।
4. सुरेंद्र गुप्ता पिता दद्दीलाल गुप्ता वार्ड क्रमांक 07 को एल्डरमैन पर नियुक्ति किया गया है।
नगर परिषद रामनगर में जनप्रतिनिधि भागीदारी प्रभावशाली होगी। शहर के विकास जनहित मुद्दों गति मिलेगी।
रामनगर मैहर-- जनपद क्षेत्र रामनगर के मर्यादपुर ग्राम पंचायत में फर्जी बिलों के सहारे भ्रष्टाचार की इबारत लिखी गई है। फर्जी बिलों के माध्यम से राशि का आहरण कर सरपंच सचिव ने भ्रष्टाचार के कारनामों पर ग्राम पंचायत की राशि पर दस्तान लिखी है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की पंचायत में जिन बिलों पर राशि का आहरण किया गया है ज्यादातर उन मटेरियलो की खरीदी नहीं हुई। पंचायत का विकास हो ना हो उससे कई गुना ज्यादा तेजी से सरपंच सचिव ने राशि आहरण पर विकास किये है।
ग्राम पंचायत मर्यादपुर के बिल पर नजर डालें जहां गहरवार टे्डर्स द्वारा डस्ट, पेबर ब्लाक , स्टील चेयर, एलईडी खरीदी गई। छड गिट्टी बालू बेचने वाली फर्म ने पेबर ब्लाक स्टील चेयर एलईडी बेची है।
जब की डस्ट की कीमत देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
मर्यादपुर पंचायत के बिल बाउचर भ्रष्टाचार और भ्रष्ट दायित्व उल्लेख की छाप साफ दिखाई दे रही हैं। मूल्यांकन अधिकारी जुम्मेवार तंत्र। कर्तव्य दायित्व पर भ्रष्टाचार के प्रश्नचिन्ह अंकित कर कृत्यों से ग्राम पंचायत की राशि पर डाका डाल रहे।
नगर परिषद रामनगर में नियुक्त हुए चार एल्डरमैन सदस्य नगरी प्रशासन द्वारा मनोनीत पार्षद।
राज्य सरकार नगरी प्रशासन द्वारा मनोनीत सदस्य
Continue With Google
Comments (0)