नगर परिषद रेहटी में हुआ
दिव्यांग बच्चों के स्क्रीनिंग शिविर 10 बच्चे हुए चिन्हित
रेहटी!नगर परिषद रेहटी परिसर में संकल्प से समाधान अभियान हेतु कलस्तरीय शिविर का आयोजन किया गया तथा दिव्यांग बच्चे जन्म से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान करने हेतु स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। जिससे कोई भी दिव्यांग बच्चा चिन्हांकन के बिना एवं लाभ से वंचित न हो तर्ज पर प्रत्येक संभावित दिव्यांग बच्चों की पहचान चिन्हांकन एवं प्रमाणन हेतु जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । जिसमें कुल पंजीयन 10 बच्चों का चिन्हांकन किया गया जिसमें से 01 अस्थि बाधित, 01 दृष्टि बाधित, 00 श्रवण बाधित , 01 बहु दिव्यांग ,01 मानसिक बच्चों, 03 रेफेर का चिन्हांकन एवं मेडिकल सर्टिफिकेट एवं udid 03 वितरण और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन दर्ज किए गए । जिसमें श्री राजेंद्र मीना पटेल अध्यक्ष महोदय उपाध्यक्ष महोदया, पार्षद गण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद रेहटी तथा जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी एवं अन्य नगर परिषद स्टाफ उपस्थित रहे

Continue With Google
Comments (0)