रेहटी में सिपाही बाबा का उर्स:
भाईचारे की मिसाल,
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने चादर पेश की
रेहटी । नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ख्वाजा अमरुद्दीन चिश्ती (सिपाही बाबा) का उर्स श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। 21 मार्च को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।
उर्स के अवसर पर पत्रकार नरेंद्र यादव के निवास से चादर, फूल एवं प्रसाद के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस वार्ड क्रमांक 9 स्थित कोलार कॉलोनी के दरबार-ए-हुसैन पहुंचा, जहां से ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु सिपाही बाबा की दरगाह पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं ने अकीदत के साथ चादर पेश कर फूल चढ़ाए।
कार्यक्रम के दौरान शाकिर भाई एवं शानू द्वारा फातेहा पढ़ी गई और देश, प्रदेश सहित जिले में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे मौजूद रहे।
मान्यता है कि सिपाही बाबा की दरगाह पर सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं। यही वजह है कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और पूरी होने पर चादर चढ़ाने पहुंचते हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, मंगल सिंह ठाकुर, विष्णु प्रसाद ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह चौहान, मनोहर लाल महेश्वरी, बनवीर चंद्रवंशी, सिद्धार्थ मालवीय, गुड्डू पटेल, मुकेश मेहता, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अजय राव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उर्स ने एक बार फिर यह साबित किया कि रेहटी की गंगा-जमुनी तहजीब आज भी जीवित है और यहां सभी धर्मों के लोग मिलकर एक-दूसरे के त्योहारों को सम्मान के साथ मनाते हैं।
Continue With Google
Comments (0)