प्रदेश में पटवारियों के निष्कासन को लेकर गंजबासौदा के पटवारी संघ ने तहसील में एकत्रित होकर कानूनगो को अपने-अपने राजस्व के बस्ते सौंप दिए हैं।

 प्रदेश में पटवारियों के निष्कासन को लेकर गंजबासौदा के 50 से अधिक पटवारी तहसील में एकत्रित हुए और उन्होंने कानूनगो को अपने-अपने राजस्व के बस्ते सौंप दिए। उनकी मांग है कि जब तक हमारे साथियों को बहाल नहीं किया जाएगा तब तक सभी पटवारी संघ के सदस्य सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। राजस्व कार्य में भी भाग नहीं लेंगे।

 गंजबासौदा तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि पटवारियों के हड़ताल के चलते राजस्व कार्य प्रभावित नहीं होगा, वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।