रीवा की सड़कों पर दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जोरदार स्वागत

चोरहटा बायपास से शहर तक निकला वाहन काफिला, जगह-जगह हुआ अभिनंदन; बोले- यह मेरा नहीं, विचारधारा और भाजपा का स्वागत है

रीवा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के रीवा आगमन पर रविवार की रात शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। चोरहटा बायपास के पास उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ शहर में रोड शो निकाला गया, जहां विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।

रोड शो के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी रही। कई स्थानों पर फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। रोड शो में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

रीवा पहुंचने पर मिले आत्मीय स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रीवा के लोगों ने जिस आत्मीयता से उनका स्वागत किया है, वह उनका व्यक्तिगत स्वागत नहीं बल्कि विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी का स्वागत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद दिया।

बाइट— हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।