सागर जिले में धूमधाम से निकला मां बूढ़ी खेर माई धूमावती का विसर्जन चल समारोह
विशेष रिपोर्ट सतीष सेन सागर देवरी
सागर जिले के देवरी के सहजपुर रोड पर स्थित बूढ़ी खेर मां धूमावती की प्रतिमा का विसर्जन चल समारोह चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में बड़ी धूमधाम से निकाला गया। इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला।
विसर्जन समारोह देवरी नगर के सहजपुर रोड पर स्थित छोटी माई दरबार से शुरू हुआ। इस आयोजन में महिलाओं ने सिर पर जवारे लेकर बड़ी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। वहीं, समिति के सदस्य बैंड बाजा और भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते दिखाई दिए। मां धूमावती के दोनों ओर लगी रोड लाइट्स ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
भक्ति में लीन श्रद्धालु
- मां धूमावती के पैर के पास नौ दिन तक कठिन तपस्या में लीन श्रद्धालु जगदीश विश्वकर्मा अपने पेट पर जवारे बोए लेटे रहे।
- श्रद्धालुओं ने अपने शरीर पर कोड़े मारते हुए आस्था प्रकट की।
- छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं ने मां के नाम पर मुंह, कान एवं गले में बाने छिदवाकर भक्ति का संदेश दिया।
विसर्जन समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जेठानी महारानी खेरापति माई के मंठ पर पहुंचा, जहां परंपरागत विधि-विधान के साथ सुखचैन नदी में जवारे विसर्जित किए गए। इस आयोजन में लोगों की आस्था और धार्मिक गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिला।

Continue With Google
Comments (0)