*स्लग: सागर में फूड विभाग की कार्रवाई,रेस्टोरेंट से लिए गए सेंपल, कई दिनों से आ रही थी शिकायतें..*
एंकर:सागर शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और संदिग्ध खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सागर गेरे फास्ट फूड रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट को लेकर विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
वीओ:जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइन इलाके में स्थित सागर गेरे फास्ट फूड रेस्टोरेंट पहुंची। यहां टीम ने रेस्टोरेंट की रसोई और खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम को कुछ खाद्य सामग्री संदिग्ध लगी, जिसके बाद मौके पर ही सैंपल लिए गए। इन सैंपलों में पनीर और मसाले सहित तीन प्रकार की खाद्य सामग्री शामिल है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय ने बताया कि सभी सैंपलों को नियमानुसार सीलबंद कर भोपाल स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर जांच में खाद्य सामग्री अमानक या मिलावटी पाई जाती है तो रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल विभाग ने रेस्टोरेंट संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने और ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करने की हिदायत दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि शहर में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी,ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके।
बाइट: प्रीति राय(फूड इंस्पेक्टर)

Continue With Google
Comments (0)