मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल बनी सागर पुलिस
अपील के तत्काल बाद उप निरीक्षक जयसिंह पहुंचे अस्पताल, किया रक्तदान
सागर 02 फरवरी 2026
सागर पुलिस ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वह केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने पुलिस परिवार और समाज के प्रति मानवीय दायित्वों का निर्वहन भी पूरी तत्परता से करती है। आरक्षक हरीश रैकवार की माता जी का उपचार बंसल अस्पताल, सागर में चल रहा है। रक्त की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए जैसे ही रक्तदान हेतु अपील साझा की गई, उसी क्षण थाना मोतीनगर में पदस्थ उप निरीक्षक श्री जयसिंह बिना किसी विलंब के अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मानवता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की। उप निरीक्षक जयसिंह द्वारा किए गए इस त्वरित और निस्वार्थ कार्य से न केवल पीड़ित परिवार को संबल मिला, बल्कि यह संदेश भी गया कि सागर पुलिस का प्रत्येक अधिकारी–कर्मचारी अपने साथी के दुख-सुख में परिवार की तरह साथ खड़ा रहता है।
यह पहल सागर पुलिस की उस परंपरा को दर्शाती है, जिसमें पुलिसकर्मी एक आह्वान मात्र पर अपने पुलिस परिवार के लिए रक्तदान, सहायता और सहयोग हेतु तुरंत आगे आते हैं। इस अवसर पर पुलिस महकमे में उप निरीक्षक जयसिंह के इस सराहनीय कार्य की विशेष प्रशंसा की जा रही है। उनका यह कर्तव्यनिष्ठ एवं संवेदनशील व्यवहार अन्य पुलिसकर्मियों एवं समाज के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। सागर पुलिस के इस मानवीय चेहरे की सर्वत्र सराहना हो रही है, जिसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि “पुलिस केवल वर्दी नहीं, बल्कि भरोसा और इंसानियत का नाम है।”
Continue With Google
Comments (0)