सलामतपुर में एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान सुनील शर्मा पिता द्वारका शर्मा निवासी रायसेन के रूप में हुई है। पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना किन कारणों से हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रायसेन जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फिलहाल सलामतपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।