सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम
शिक्षक-नेतृत्व में जीवन कौशल सत्रों की गुणवत्ता अवलोकन एवं सामूहिक चर्चा
स्थान: एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, मोहगांव, विकासखंड मोहगांव, जिला मंडला (म.प्र.)
दिनांक: 23 सितंबर 2026
1. टीम विजिट एवं स्वागत
दिनांक 23 सितंबर 2026 को सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, मोहगांव में विद्यालय विजिट एवं जीवन कौशल सत्रों की गुणवत्ता अवलोकन गतिविधि आयोजित की गई।
इस अवसर पर डॉ. सुतापा मैम, डॉ. अर्पिता मैम, डेचन मैम ,साहिल सर, देवेंद्र सर, विक्रांत सर एवं डीपीएम श्री रोहित जी द्वारा विद्यालय का विजिट किया गया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों द्वारा टीम का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान संकुल प्राचार्य श्री दीपक कछवाहा जी,मास्टर ट्रेनर श्री प्रशांत ज्योतिषी जी, हेड मास्टर श्री अमर लाल तेकाम जी,विद्यालय स्टाफ और CYL ओमकार यादव भी उपस्थित थे
2. कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं प्रभाव पर सामूहिक चर्चा
विद्यालय विजिट के दौरान सक्षम कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में आए सकारात्मक बदलावों को समझने के उद्देश्य से विभिन्न हितधारकों के साथ अलग-अलग चर्चा की गई।
इस क्रम में निम्न के साथ चर्चा की गई—
- संकुल प्राचार्य: श्री दीपक कछवाहा जी
- प्रधानाध्यापक: श्री अमर लाल तेकाम जी
- शिक्षक: रेहाना मालिक जी, नेहा कुजूर जी एवं पंचम झरिया जी
- मास्टर ट्रेनर: श्री प्रशांत ज्योतिषी जी
- CYL: श्री ओमकार यादव जी
- विद्यार्थी
चर्चा के दौरान शिक्षक-नेतृत्व में जीवन कौशल सत्रों के संचालन, सत्रों की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी तथा जीवन कौशलों के व्यवहारिक उपयोग से संबंधित अनुभवों एवं अवलोकनों को साझा किया गया।
3. विद्यार्थियों के साथ FGD
कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के साथ Focus Group Discussion (FGD) आयोजित किया गया। चर्चा के दौरान विद्यार्थियों से सक्षम जीवन कौशल सत्रों से प्राप्त सीख, सत्रों में उनकी सहभागिता तथा दैनिक जीवन में जीवन कौशलों के उपयोग के संबंध में संवाद किया गया।
विद्यार्थियों ने सत्रों के माध्यम से प्राप्त सीख एवं अनुभवों को साझा किया तथा यह बताया कि जीवन कौशलों की सीख को वे अपने दैनिक व्यवहार एवं परिस्थितियों में किस प्रकार उपयोगी मानते हैं।
4. “मेरी सीख की कॉपी” एवं “मेरी सीख का कॉर्नर” का अवलोकन
विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई “मेरी सीख की कॉपी” एवं “मेरी सीख का कॉर्नर” का अवलोकन किया गया।
इनके माध्यम से विद्यार्थियों की सीख, उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा सत्रों से जुड़ी समझ को जानने का अवसर मिला। विद्यार्थियों द्वारा अपनी सीख को व्यवस्थित रूप से संजोने एवं प्रदर्शित करने में रुचि दिखाई गई।
5. प्रमुख अवलोकन
विद्यालय विजिट एवं सामूहिक चर्चा के दौरान निम्न प्रमुख बिंदु सामने आए—
- विद्यार्थियों में सक्रिय सहभागिता एवं संवाद करने की क्षमता दिखाई दी।
- विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं अपनी बात व्यक्त करने की क्षमता में सकारात्मक बदलाव के संकेत दिखाई दिए।
- जीवन कौशल आधारित गतिविधियों के प्रति विद्यार्थियों में रुचि एवं सकारात्मक जुड़ाव दिखाई दिया।
- विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति “मेरी सीख की कॉपी” एवं “मेरी सीख का कॉर्नर” में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
- शिक्षक एवं विद्यालय नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम के संचालन एवं विद्यार्थियों की सहभागिता को लेकर सकारात्मक अनुभव साझा किए गए।
- FGD के माध्यम से यह समझने का अवसर मिला कि विद्यार्थी जीवन कौशलों को केवल कक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें दैनिक जीवन की परिस्थितियों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
6.
विद्यालय विजिट के दौरान शिक्षक, विद्यालय नेतृत्व एवं विद्यार्थियों के साथ हुई चर्चा तथा विभिन्न गतिविधियों के अवलोकन से यह स्पष्ट हुआ कि सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन कौशलों को समझने, व्यक्त करने एवं व्यवहारिक जीवन से जोड़ने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
शिक्षक-नेतृत्व में संचालित जीवन कौशल सत्रों, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा “मेरी सीख की कॉपी” एवं “मेरी सीख का कॉर्नर” जैसी गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों की सीख को समझने में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।
Continue With Google