शहडोल जिले के ब्यौहारी विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोलान कुआं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे कक्षा में पढ़ाई करने के बजाय विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

स्थानीय छात्रों का आरोप है कि वे प्रतिदिन स्वयं विद्यालय का गेट खोलते हैं और परिसर की साफ-सफाई भी करते हैं। छात्रों ने यह भी दावा किया कि विद्यालय के शिक्षक नियमित समय पर नहीं आते और अधिकांश दिन सुबह करीब 11 बजे विद्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है