मालथौन। अनुविभागीय कार्यालय की नवागत एसडीएम मोना दांगी ने धमाकेदार एंट्री हुई। उन्होंने सबसे पहले मुख्यालय की स्वास्थ्य व्यबस्थाओ का जायजा लेने पहुच गई उसके बाद राशन वितरण प्रणाली का मौके पर पहुचकर निरीक्षण किया।
शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी ने तहसीलदार के साथ सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर औचक निरीक्षण कर ओपीडी , ,प्रसूतिका वार्ड ,एनआरसी ,एक्सरे ,दवाई वितरण काउंटर की व्यवस्थाएं देखी। वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।
एनआरसी में कम बच्चे भर्ती होने पर नाराजगी जताई जिस पर मौके डॉक्टर और एनआरसी प्रभारी सफाई में तर्क देते नजर आई। वहीं एनआरसी की किचिन का निरीक्षण किया जहां किचिन की छोटी जगह होने पर मौके पर कहा दूसरी कमरे में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत मौके डॉक्टर एवं स्टाफ को निर्देश दिये तीन दिवस में सारी व्यवस्थाएं दुरस्त मिले ,फिर आकर देखेगी। यह आपकी व्यवस्था है आप ऊपर की रेगुलर और नीचे की आउटसोर्स कर्मचारियों से साफ- सफाई कराए। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरक्षण के बाद राशन दुकान पहुच गई जहां मौके पर राशन ले रहे हितग्राहियों से पूछताछ करने लगी कि राशन पूरा और समय से मिल रहा है जिस पर हितग्राहियों ने कहा समय और पूरा मिल रहा है राशन विक्रेता से स्टॉक सबंधी जानकारी ली। रजिस्टर पंजी का अवलोकन किया।
निरीक्षण के बारे में एसडीएम मैडम ने बताया कि सामूदायिक स्वास्थ्य और राशन दुकान का निरीक्षण किया गया जहां मेल और फीमेल टोलेट साफ -सफाई व्यवस्था में कमी मिली है सबंधित को सुधार के निर्देश दिए हैं ।
Continue With Google