*सीहोर विजय मालवीय*
सीहोर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन करते 14 नाव-इंजन और पनडुब्बी मशीन जब्त*
*सीहोर / रेहटी:* जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छिपानेर, रानीपुरा और चौरसा खेड़ी घाट पर दबिश देकर नर्मदा नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए 14 नाव इंजन और एक पनडुब्बी मशीन को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि इन घाटों पर रात के अंधेरे में अवैध रेत का खनन किया जा रहा है। शिकायत के बाद खनिज अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा। टीम को देखकर खनन कर रहे लोग नदी से कूदकर फरार हो गए।
जब्त की गई सभी नावों और मशीन को पुलिस अभिरक्षा में गोपालपुर थाने में खड़ा कराया गया है। विभाग द्वारा अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी घाट पर अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
---
"सीहोर में खनिज विभाग ने अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। छिपानेर, रानीपुरा और चौरसा खेड़ी घाट पर नर्मदा नदी से रेत निकाल रही 14 नावें और एक पनडुब्बी मशीन जब्त कर गोपालपुर थाने में रखी गई है।"
Continue With Google