सीहोर विजय मालवीय 

प्रभारी मंत्री ने सीहोर में नवीन विद्युत सब स्टेशन का किया लोकार्पण

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार  प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर

        पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री  कृष्णा गौर ने सीहोर मंडी में 02 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से निर्मित मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस विद्युत सब स्टेशन के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही बिजली की मांग बढ़ जाती है, ऐसे समय में इस नए सब स्टेशन की स्थापना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इससे बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू होगी और बार-बार आने वाली तकनीकी बाधाओं में भी कमी आएगी।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।