सीहोर के वरिष्ठ नेता जसपाल अरोरा को संगठन ने सोपी अहम जिम्मेदारी
दतिया में आशुतोष तिवारी के लिए करेंगे जनसंपर्क
*सीहोर*
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में सीहोर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जसपाल अरोरा भी चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जसपाल अरोरा कल दतिया पहुंचेंगे। वहां वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे घर-घर जाकर, सभाओं और जनसंपर्क के माध्यम से दतिया की जनता से अपील करेंगे कि वे होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में अपना अमूल्य वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
इस संबंध में जसपाल अरोरा ने कहा कि "संगठन का आदेश हुआ है। कल मैं दतिया पहुंचूंगा। वहां भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी जी के लिए जनता से मुलाकात करूंगा। मेरी दतिया की जनता से अपील है कि वे अपने एक-एक वोट से आशुतोष जी को आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि क्षेत्र का विकास और तेज गति से हो सके।"
भाजपा ने दतिया उपचुनाव को प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। पार्टी के प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के नेता लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। सीहोर से जसपाल अरोरा जैसे वरिष्ठ नेता का दतिया पहुंचना भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके जनसंपर्क से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और मतदाता भी भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि दतिया सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। चुनाव प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है और सभी दल मतदाताओं को साधने में जुटे हुए हैं।
Continue With Google
Comments (0)