गंगेव: धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ धांधली के आरोप सामने आए हैं। किसानों को अनियमित तौल के जरिए नुकसान पहुंचाया जा रहा है. समिति प्रबंधक शंभू प्रसाद पटेल द्वारा शासन की गाइडलाइन्स की अनदेखी कर धान की तौल में भारी गड़बड़ी की जा रही है.
प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार जूट के बोरे में धान की तौल 40 किलो 600 ग्राम होनी चाहिए, लेकिन समिति प्रबंधक की मनमानी के चलते 41 किलो 400 से 41 किलो 500 ग्राम तक तौल की जा रही है। यह स्थिति किसानों की जेब पर सीधा असर डाल रही है। विरोध करने पर किसानों को तौल ना करने की धमकी दी जाती है और कहा जाता है कि धान बेचना है तो प्रबंधक के नियमों का पालन करना होगा।
माइनस में मिले कांटे:-
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब खरीदी के दौरान कुछ कांटे माइनस में मिले। इसके बावजूद तौल का वजन 41 किलो 400 ग्राम दिखाया जा रहा है। इसका मतलब है कि किसानों से अतिरिक्त 100 ग्राम का बोझ भी लिया जा रहा है. इस अनियमितता की वीडियो एवं फोटो जिला कलेक्टर मैडम प्रतिभा पाल को भी भेजी गई हैं।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
संजय कुमार जैन, अनुविभागीय अधिकारी मनगवा, ने कहा, "आप खरीदी केंद्र की अनियमितता की फोटो वीडियो मुझे भेजिए, मेरे द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।"
Continue With Google
Comments (0)