आलोट। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 6 अक्टूबर को आलोट में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में उपभोक्ताओं को घरों पर सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया, शासन की ओर से मिलने वाली सब्सिडी तथा बैंक लोन की सुविधा की जानकारी दी जाएगी।
विद्युत वितरण केंद्र आलोट की ओर से आयोजित यह शिविर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक ताल रोड स्थित कोर्ट परिसर के पीछे एमपीईबी संभागीय कार्यालय परिसर में लगेगा। शिविर में सोलर वेंडर और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सोलर पैनल लगाने पर 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। शिविर में उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता, सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, सब्सिडी प्राप्त करने तथा बैंक से ऋण लेने संबंधी जानकारी दी जाएगी।
शिविर में इच्छुक उपभोक्ताओं से मौके पर ही आवेदन लेकर योजना के तहत पंजीयन भी किया जाएगा। विद्युत विभाग ने आलोट के उपभोक्ताओं और रहवासियों से शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी लेने तथा पात्रता के अनुसार सौर ऊर्जा योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
Continue With Google