माधवराव सिंधिया
रक्तदान शिविर से लेकर सुंदरकांड,

फल-शरबत वितरण और विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं तक हुए विविध आयोजन

मुंगावली। कैलाशवासी महाराज माधवराव सिंधिया जी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में 30 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों ने अपने श्रद्धेय माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। माधवराव सिंधिया का निधन 30 सितंबर 2001 को हुआ था जिसको लेकर बुधवार को सिविल अस्पताल मुंगावली में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से “रक्तदान महादान” का संदेश दिया गया। वहीं विद्यार्थी चौराहे पर शरबत एवं फल वितरण कर राहगीरों और आम नागरिकों की सेवा की गई। माधवराव सिंधिया के व्यक्तित्व एवं जीवन से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय में उनकी जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता तथा अचलगढ़ हाईस्कूल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और सार्वजनिक जीवन से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा, जगह-जगह प्रसादी वितरण

पुण्यतिथि पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन भी हुए। ग्राम बढोली और भारियाखेड़ी में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी वितरण, जबकि पिपरई के राम-जानकी मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसादी वितरण किया गया। बालाजी मंदिर में कीर्तन एवं प्रसादी तथा सेगों मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद प्रसादी वितरण हुआ। वहीं भगत सिंह वार्ड की हरिजन बस्ती में सुंदरकांड एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत गरेठी में श्रद्धांजलि सभा के साथ बच्चों को प्रसादी वितरित की गई।

स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर मरीजों का जाना हाल

पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। सहराई एवं बहादरपुर स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ सिंधिया समर्थकों ने मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। ग्राम अरराउन में आदिवासी समाज के लोगों को फल वितरित किए गए।
इसके अलावा बमोरी टांका, पारकाना, पठारी, काशी बरखेड़ा, जारोली, बंगला चौराहा, घाट बामुरिया, अठाईखेड़ा, बिलखेड़ा और अन्य स्थानों पर भी विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को फल वितरित किए गए। पंचायत चौराहा और शक्ति चौराहा पर श्रद्धांजलि एवं फल वितरण कार्यक्रम हुए। पिपरई भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
अनेक स्थानों पर भावुक नजर आए लोग
पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान माधवराव सिंधिया से जुड़ी स्मृतियां एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं। कई स्थानों पर बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने उनसे जुड़ी पुरानी घटनाओं एवं स्मृतियों को साझा किया। इस दौरान कई लोग भावुक भी नजर आए। आयोजकों के अनुसार, सेवा, शिक्षा, धार्मिक आयोजन और जनसंपर्क के माध्यम से पुण्यतिथि को समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास किया गया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रमों में  दीपक पालीवाल, मनीष मोदी, नरेश ग्वाल, नागेंद्र परिहार, रामबाबू दुबे, अंबरीश बैस, अभय सिंघाई, रणवीर सरदार, रवींद्र शुक्ला, पुष्पेंद्र दांगी, रामचंद्र तामरे, भोला राय, महेंद्र यादव लालू, मनोज जैन, राजा डांगी, महेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, देशराज कटारिया, राजपाल सोलंकी, डब्बू जैन, लाखन कटारिया, अक्षय यादव, खलक सिंह यादव, मोतीलाल धाकरे, मंजू जैन, धर्मेंद्र खटिक, इमरत अहिरवार, ब्रजेश यादव, यशपाल यादव, कलंदर यादव, दीपक अवस्थी, बाला प्रसाद सोनी, रामकृष्ण तिवारी, लखन पटेल, नेतराम लोधी, राजेश लोधी, भगवत अहिरवार, डॉ. कैलाश लोधी, भाईसाब लोधी, प्रदीप जैन, राजू यादव, रणजीत धाकरे, रजनी सोलंकी, अरविंद धाकड़, शिवराज धाकड़, थान सिंह यादव, महेंद्र यादव, राहुल जैन, अजय बड़कुल, गोलू शर्मा, इकरार खान, महेंद्र लोधी, वीरभान यादव, शिवराज यादव, मारकन, लालू अहिरवार, करतार आदिवासी, राजेंद्र सोलंकी, बलराम लोधी, आनंद मिश्रा, राज दीप अग्रवाल, अविनाश यादव, रामपाल अहिरवार, राजेश दुबे, दीपक कुशवाहा, शिवराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़ से मनीष सिंह भंडारी भी मुंगावली में मौजूद रहे।